एनसीपी-एसपी गुट के प्रमुख शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 85 वर्षीय पवार को खांसी होने के बाद रूबी हॉल क्लिनिक लाया गया, जहां उनके मेडिकल टेस्ट जारी हैं। उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि पवार के सभी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। रूबी हॉल क्लिनिक के चेयरमैन डॉ. पुरवेज के. ग्रांट ने बताया कि पवार की हालत जल्द सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा जाएगा, लेकिन यह कोई आपात स्थिति नहीं है। ऑक्सीजन और हार्ट रेट सामान्य हैं। डॉक्टरों के अनुसार, एंटीबायोटिक, दर्द निवारक दवा और आराम से 3 से 5 दिनों में ठीक हो जाने की उम्मीद है।
समाचार
शरद पवार सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती
2 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
शरद पवार सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती
