प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा, उर्वरक उपलब्धता और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में भारत पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का आकलन किया गया। एक आधिकारिक यह जानकारी दी गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि संघर्ष से भारत की ऊर्जा सुरक्षा, उर्वरकों की उपलब्धता, समुद्री संचालन या क्षेत्र में भारतीय नागरिकों और प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा बाधित न हो। प्रधानमंत्री ने संघर्ष के व्यापक भू-राजनीतिक और आर्थिक प्रभावों को स्वीकार करते हुए सरकार को एक एकीकृत तंत्र स्थापित करने का निर्देश दिया है। यह तंत्र घटनाक्रमों पर बारीकी से नज़र रखेगा और देश की प्रतिक्रिया का समन्वय करेगा।

