राज्य शासन के निर्देश पर जबलपुर जिले में 7 अगस्त से 8 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना, शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और लोक सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा के अनुरूप यह अभियान लगभग छह माह तक चलेगा। इस दौरान जिले में पदस्थ सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। वे नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करेंगे। शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने गुरुवार सुबह वर्चुअल बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान दल तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक अपने क्लस्टर का भ्रमण करेंगे।
समाचार
जबलपुर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शुरू
खास रिपोर्ट31 जुलाई 2026 को 4:28 am बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
