लोकभवन में मंगलवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मानगढ़ के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने क्रांतिनायक गोविन्द गुरु बंजारा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी स्वतंत्रता सेनानी गोविन्द गुरु और बलिदानी जनजातीय समूह को नमन किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ में 1500 से अधिक जनजातीय बहनों-भाइयों ने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने इस बलिदान को भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय बताया। पटेल ने कहा कि गोविन्द गुरु के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को शिक्षा, सामाजिक समरसता, नशामुक्ति और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए। राज्यपाल ने गुजरात के मंत्री के रूप में अपनी सेवा याद की। उन्होंने बताया कि मानगढ़ में बलिदानियों की स्मृति में 1500 से अधिक पौधे रोपवाए थे। पटेल के अनुसार मानगढ़ चार राज्यों की साझी विरासत है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात मिलकर वहां स्मृति केन्द्र विकसित कर रहे हैं।
समाचार
लोकभवन में राज्यपाल पटेल ने गोविन्द गुरु और मानगढ़ शहीदों को नमन किया
17 नवंबर 2026 को 11:06 pm बजे
