राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीहोर में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य रोहिताश्व कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सेवा एवं राष्ट्रहित के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति प्रभारी प्रमिला जैन ने गांधीजी के तीन बंदरों का उदाहरण देते हुए सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों को अपनाने की सीख दी।
समाचार
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर में गांधीजी के आदर्शों पर विशेष कार्यक्रम, युवाओं को किया प्रेरित
2 अक्टूबर 2026 को 10:57 pm बजे

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर में गांधीजी के आदर्शों पर विशेष कार्यक्रम, युवाओं को किया प्रेरित
