पूरे मध्य प्रदेश में अक्टूबर का महीना समाप्त होते ही ठंड का असर शुरू हो गया है। बीते दो दिनों से ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। भोपाल शहर में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और चक्रवाती तूफान के कारण दो दिन बाद मौसम फिर बदल सकता है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है। नवंबर में मौसम मिलाजुला रहने की उम्मीद है, जिसमें गुलाबी सर्दी का मजा मिलेगा। पहले सप्ताह में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दूसरे सप्ताह से सर्दी बढ़ सकती है। वहीं, आखिरी सप्ताह में कोहरा और सर्दी में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
समाचार
नवंबर में कड़ाके की ठंड देगी दस्तक, पारा गिरेगा
2 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
