मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में देश के 80 प्रतिशत क्षेत्र में कांग्रेस समाप्त हो चुकी है। जिन 20 प्रतिशत क्षेत्रों में कांग्रेस कुछ बची भी है, वह भी आने वाले चुनावों में समाप्त हो जाएगी। जबलपुर में उमड़े जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस पार्टी का वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश से सफाया हो जाएगा। लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस को पहले अपने इतिहास में झांकना चाहिए। जिस पार्टी ने देश पर आपातकाल थोपकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का काम किया, उसे आज लोकतंत्र पर उपदेश देने का नैतिक अधिकार नहीं है। जबलपुर की जनता कांग्रेस की राजनैतिक बेईमानी और उसके इतिहास को भली-भांति जानती है। कांग्रेस चुनाव में हारने के बाद कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग और कभी एसआईआर को लेकर सवाल खड़े करती है। चुनाव जीतने पर लोकतंत्र की जीत और हारने पर संस्थाओं पर आरोप लगाना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि देश की न्यायपालिका लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है और जबलपुर की धरती न्याय के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री का पद भी एक परिवार तक सीमित रखने की मानसिकता रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस धारणा को बदलते हुए एक सामान्य गरीब परिवार से आने वाले व्यक्ति के लिए देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का रास्ता प्रशस्त किया है। आज देश की जनता परिवारवाद नहीं, बल्कि काम और नेतृत्व के आधार पर निर्णय ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ा है। देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कांग्रेस को जनता के इस विश्वास और जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आज बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि जनता लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त कर रही है। यह वही कांग्रेस पार्टी है जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सगी नहीं हुई। जबलपुर में ही कांग्रेस के चुनाव में विजयी होने के बाद जवाहरलाल नेहरू को नेता घोषित किया गया था। जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नहीं हुए, वह कांग्रेस नेता किसी के भी सगे नहीं हो सकते।
समाचार
कांग्रेस देश से समाप्त होगी: डॉ. मोहन यादव
2 नवंबर 2026 को 10:50 pm बजे
कांग्रेस देश से समाप्त होगी: डॉ. मोहन यादव
