सीहोर में कम बारिश के चलते पानी की सप्लाई 2 दिन छोड़कर होगी, जल स्रोत भी प्रभावित
सीहोर विकासखंड में पिछले दो सालों से लगातार कम बारिश के कारण इस साल पानी का संकट गहरा गया है। मानसून की बेरुखी से पिछले साल की तुलना में 9 इंच (17 फीसदी) कम बारिश दर्ज की गई है। इस स्थिति को देखते हुए नगर पालिका ने आगामी 12 नवंबर से पूरे शहर में 2 दिन छोड़कर जल सप्लाई का फैसला लिया है। मानसून की कमी का सीधा असर शहर के प्रमुख जल स्रोतों पर पड़ा है। पिछले वर्ष सीहोर में 52.38 इंच बारिश हुई थी, जो इस बार घटकर 43.48 इंच रह गई। काहिरी बंधान का जल स्तर आधा मीटर कम हो गया है, वहीं भगवानपुरा तालाब में भी पिछले साल की तुलना में डेढ़ फीट पानी कम है।
