कोतवाली पुलिस ने अक्टूबर में 9 जुआ फड़ों पर की रेड, 45 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी जब्त
कोतवाली पुलिस ने अक्टूबर माह में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। त्योहारों और जुलूस-जलसों की व्यस्तता के बावजूद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए शहर और आसपास के इलाकों में 9 अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी। इस महीने भर चले अभियान में कुल 45 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 11 लाख 45 हजार 155 रुपये की अवैध जुआ राशि जब्त की। इस कार्रवाई का सबसे बड़ा केंद्र 31 अक्टूबर की रेड थी, जब पुलिस ने इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित द एमराल्ड होटल के एक कमरे में दबिश दी।
