वहां 1946 में पूरे महीने 6 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। पिछले 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। दिन में तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहता है। उज्जैन में 30 नवंबर 1974 को रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जो ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहां 6 नवंबर 2008 को दिन का तापमान 36.5 डिग्री रहा था। पिछले 10 साल में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहा है। दिन में पारा 33 से 35 डिग्री के बीच पहुंच चुका है।
मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 9 जिलों में 30 से 40क्म प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश हो सकती है। इससे पहले ही भोपाल समेत कई जिलों में बादल छा रहे हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से एमपी का मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन और तूफान बना है। इसका ज्यादा असर 20 नवंबर को रहेगा। 17 नवंबर को मध्य-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर यह प्रचंड चक्रवाती तूफान में तीव्र हो सकता है। इसके बाद तूफान आगे बढ़ेगा और एमपी के कुछ जिलों में बारिश शुरू हो जाएगी। सोमवार को भोपाल में धुंध का असर दिखा। शाम 4 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। राजधानी में आने वाले दिनों में मौसम का यह बदलाव बना रह सकता है। भोपाल-इंदौर में धुंध रहेगी और सर्दी भी बढ़ेगी। बीती रात कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अमरकंटक में 11.8 डिग्री और कल्याणपुर में 12.1 डिग्री दर्ज हुआ। दमोह में 12.4 डिग्री और छिंदवाड़ा में 13 डिग्री पारा रहा। भोपाल-इंदौर में 13.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। नौगांव में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। मलाजखंड में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 14.6 डिग्री रहा। यानी भोपाल-इंदौर पचमढ़ी से भी ठंडे रहे। उज्जैन में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 17 शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। राजस्थान में चक्रवात की वजह से हल्की बारिश भी दर्ज हुई, इसलिए प्रदेश में ठंड का असर है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर के पिछले 10 साल के ट्रेंड में 9 साल दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड पड़ी है। इस बार भी 20 नवंबर के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ने का अनुमान है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर और बढ़ेगा। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाएं सीधी आती हैं, इसलिए वहां पारा लुढ़केगा। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम पारा 2.3 डिग्री तक जा चुका है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में इस महीने बारिश का ट्रेंड है। इस बार नवंबर की शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट है, और तीसरे-चौथे सप्ताह में सिस्टम सक्रिय होने से भी बारिश हो सकती है। नवंबर में भोपाल की रातों का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़केगा। भोपाल में नवंबर की रात का तापमान 6.1 डिग्री तक जा चुका है, जो 30 नवंबर 1941 को दर्ज हुआ था। भोपाल में 10 साल में 3 बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। इंदौर में दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से गिरता है और रातें ठंडी हो जाती हैं। वहां टेम्प्रेचर 10 से 12 डिग्री के बीच रहता है। इंदौर में 25 नवंबर 1938 को पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। वहां कभी-कभार बारिश भी हो जाती है। दिन में तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहता है। ग्वालियर में पिछले 10 साल में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। ग्वालियर में 54 साल पहले 1970 में टेम्प्रेचर 3 डिग्री तक पहुंचा था, जो ओवरऑल रिकॉर्ड है। 2 नवंबर 2001 को दिन का तापमान 37.3 डिग्री तक पहुंचा, जबकि सामान्य तौर पर यह 33 से 35 डिग्री रहता है। 1927 में पूरे महीने 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। जबलपुर में 2022 में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री तक गया। जबलपुर में ओवरऑल रिकॉर्ड 12 नवंबर 1989 को दर्ज हुआ, तब तापमान 3.9 डिग्री तक पहुंचा था।

