गेट निकालने पर कहासुनी हुई थी, बीच-बचाव करने पहुंचे लईक की पीठ में चाकू घोंपा गया
सीहोर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम लईक कुरैशी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 5 लोगों ने मिलकर उसे घेरकर मारा, दो ने हाथ पकड़े और दो ने मुक्कों से पीटा। इसी दौरान लईक की पीठ में चाकू घोंप दिया गया। जान बचाने के लिए वह इधर-उधर भागता रहा, फिर गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने लईक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे और वहां तनाव का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या की वजह मस्जिद कमेटी के मकान निर्माण को लेकर विवाद है। लईक की मां ने कहा कि उनके लड़के को मार डाला गया। लईक के बड़े अब्बा ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें भी पीटा था और 40-50 टांके आए थे। परिजन के मुताबिक पड़ोस में किसी के गेट निकालने पर कहासुनी हुई थी। लईक के बेटे ने भैया, अयान, बड्डू खां, नौशाद और सलीम को आरोपी बताया है। उसका आरोप है कि इन लोगों ने पिता को घेरकर हमला किया।
