मध्य प्रदेश की डॉ. साक्षी भारद्वाज सीओपी-31 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
मध्य प्रदेश की पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. साक्षी भारद्वाज 9 से 20 नवंबर 2026 तक तुर्की के अंताल्या में होने वाले सीओपी-31 जलवायु सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञ एवं जंगलवास की संस्थापक डॉ. भारद्वाज, सीओपी-29 में बाकू में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश की आवाज बनेंगी। डॉ. भारद्वाज पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपशिष्ट पदार्थों, विशेषकर नारियल के खोल के पुनः उपयोग, शहरी हरित क्षेत्रों का विस्तार, ऑक्सीजन स्टेशन और माइक्रोफॉरेस्ट्री जैसी पहलों को बढ़ावा दिया है।
