अधिकारियों ने एक सप्ताह की मशक्कत से करवाया पानी का प्रबंध
नर्मदा का पानी शिप्रा में लेने के लिए पीएचई ने एनवीडीए से चार दिन तक पानी का इंतजाम करवाया, लेकिन सोमवती अमावस्या पर स्नान के लिए केवल 50 श्रद्धालु ही पहुंचे। अधिकारियों ने एक सप्ताह की मशक्कत के बाद पानी का प्रबंध किया था, लेकिन श्रद्धालुओं की कम संख्या ने उन्हें आश्चर्य में डाल दिया। पीएचई के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजे रामघाट पर केवल 8-10 ही श्रद्धालु थे, जबकि इस स्नान पर्व पर घाट पर भीड़ रहती है। ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु इस बार कम पहुंचे, जिस कारण यह स्नान प्रबंधन सबसे महंगा साबित हुआ।

