भोपाल जीआरपी ने ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों के पास से चोरी किया गया आइफोन, आईपैड, ईयरबड्स, एपल एयरटैग और अन्य सामान सहित कुल 2 लाख 63 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, फरियादी रवि मिश्रा 30 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 22166 सिंगरौली एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने अपना पिट्ठू बैग और एक अन्य बैग खाली पड़ी सीट पर रख दिया था। गंजबासौदा स्टेशन से ट्रेन गुजरते समय जब उनकी नींद खुली तो दोनों बैग गायब मिले। बैग में आईफोन, आईपैड और अन्य कीमती सामान था। यह घटना गंजबासौदा क्षेत्र की होने पर जीआरपी विदिशा में भारतीय दंड संहिता की धारा 305(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया। भोपाल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर संदिग्धों की पहचान हुई। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर चांदबड़ चौराहे से लोकेश रैकवार (22) और शाम रैकवार उर्फ राजू (18), निवासी गंजबासौदा को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपित सोते हुए यात्रियों को निशाना बनाते थे।
समाचार
भोपाल जीआरपी ने 2 चोरों को पकड़ा
2 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे

भोपाल जीआरपी ने 2 चोरों को पकड़ा
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
