शहडोल में 25 अक्टूबर को होगा तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम, हजारों संग्राहक होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 अक्टूबर को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान बाणगंगा मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 के पात्र संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक अर्थात बोनस राशि का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में शहडोल के साथ अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी एवं सतना जिले के तेंदूपत्ता संग्राहक और हितग्राही शामिल होंगे। तेंदूपत्ता संग्रहण वन क्षेत्रों में रहने वाले अनेक परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। बोनस राशि मिलने से उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी तथा उनके परिश्रम का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा।
