भोपाल में जनगणना कार्य निदेशालय मध्य प्रदेश द्वारा जनवरी 2027 में प्रारंभ होने वाली जनगणना के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 17 से 20 नबम्बर तक आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रदेश के 75 मास्टर ट्रेनर्स को राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण दिया। जनगणना जैसे बड़े सरकारी कार्य के लिए प्रशिक्षित प्रशिक्षक ही आगे मैदान स्तर पर काम संभालते हैं। प्रशिक्षण के समापन पर निदेशक जनगणना मध्य प्रदेश श्री संजीव श्रीवास्तव ने जिले के मास्टर ट्रेनर मनोज द्विवेदी को सर्वश्रेष्ठ ट्रेनी अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुकरणीय नेतृत्व और प्रभावी सहभागिता के लिए दिया गया। इस अवसर पर पूर्व निदेशक जनगणना श्रीमती भावना वालिम्बे, उप महारजिस्ट्रार जनगणना श्री विजय कुमार और प्रशिक्षण संचालक डॉ पंकज कुमार राय उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े और जिला योजना अधिकारी जनगणना प्रभारी श्री प्रिंस राठौड़ ने द्विवेदी को बधाई दी है।
समाचार
मास्टर ट्रेनर मनोज द्विवेदी को सर्वश्रेष्ठ ट्रेनी अवॉर्ड
23 नवंबर 2026 को 10:46 pm बजे
