भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका के एफबीआई ने लास वेगास से गिरफ्तार किया है। रोहतक जिले का रहने वाला हिमांशु पर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में हत्या, की कोशिश, रंगदारी और हथियारों की तस्करी जैसे 30 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। इंटरपोल ने 2023 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। हरियाणा पुलिस ने उस पर 2.5 लाख और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 2022 में हरियाणा में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं के बाद हिमांशु चर्चा में आया था। उसकी गैंग ने 2025 में यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। हिमांशु की लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग से दुश्मनी मानी जाती है। 2020 में वह हिसार के बाल सुधार गृह से करीब 20 लड़कों के साथ फरार हो गया था।
समाचार
मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार
24 अक्टूबर 2026 को 11:00 pm बजे
मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार
