सीहोर जिले के रेहटी विद्युत वितरण केंद्र पर बिजली बिल जमा न करने पर ऑनलाइन लाइन काटने की कार्रवाई विवादों में घिर गई है। बकाया बिल को लेकर गुस्से में आए एक उपभोक्ता के बेटे ने कार्यालय में घुसकर लाइनमैन के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि हाथापाई और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद लाइनमैन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, रेहटी शहर की एक उपभोक्ता का बिजली बिल लंबे समय से बकाया था।
समाचार
बिजली बिल नहीं भरा तो काटी लाइन, बेटे ने लाइनमैन को पीटा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
23 अक्टूबर 2026 को 11:03 pm बजे
बिजली बिल नहीं भरा तो काटी लाइन, बेटे ने लाइनमैन को पीटा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
साझा करेंWhatsApp
