गोदाम और पलंग पेटी में छिपाकर रखे थे पटाखे
पुलिस ने सागर जिले के शाहगढ़ में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 5 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। ये पटाखे बिना वैध लाइसेंस के रखे गए थे, और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस इन पर कड़ी निगरानी रख रही है। एक गोदाम से 18 बॉक्स पटाखे जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, दूसरी कार्रवाई में सूतली बमों को पलंग पेटी में छिपाकर रखा गया था, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहगढ़ के हनुमान टोरा क्षेत्र स्थित एक गोदाम में दबिश दी। यहां से पुलिस को बिना लाइसेंस के रखे गए 18 बॉक्स पटाखे मिले, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इन पटाखों को जब्त कर लिया है और आरोपी रिजवान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जब्त किए गए पटाखों में सूतली बम भी शामिल थे, जिन्हें बड़ी चालाकी से पलंग पेटी में छिपाया गया था। पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई जमनेरा तिराहे के पास हुई। यहां पुलिस ने आरोपी पवन पिता दीपक ताम्रकार के कब्जे से पटाखों के 15 बोरे जब्त किए।
