सीहोर में भक्ति, संस्कृति और आधुनिकता का संगम क्रिसेंट गरबा महोत्सव के रूप में देखने को मिला। इस 3 दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन सांसद आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय और 'निखार मंच' की संस्थापक अरुणा राय ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव में करीब 4800 प्रतिभागियों ने माता की आराधना की और 7 अलग-अलग गरबा स्टेप्स का प्रदर्शन किया। गुजरात से आए विशेष बैंड ने अपने संगीत से समां बांधा। अरुणा राय ने बताया कि दो साल के अंतराल के बाद इस महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। इस बार कुल 5500 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। इस महोत्सव की शुरुआत 2022 में हुई थी, जिसके बाद पिछले 15 दिनों से कड़ा प्रशिक्षण जारी था। प्रतिभागियों ने विभिन्न गरबा शैलियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को गुजरात की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।
समाचार
गुजरात के सुरों के साथ सीहोर में गरबा महोत्सव का आगाज
15 अक्टूबर 2026 को 11:22 pm बजे
