मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तेंदू पत्ता संग्राहकों को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रथम आने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूटी वितरण योजना, नीति आयोग द्वारा प्रायोजित जनजातीय विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण, वन विभाग द्वारा वनोपज संग्रहण, जड़ी-बूटियों और वनोपज से तैयार उत्पादों, एक जिला एक उत्पाद के तहत हल्दी प्रसंस्करण एवं विपणन, और विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई है। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लगाए गए स्टॉल में लघु उद्यमिता, सूक्ष्म वित्त सहायता, कृषि आजीविका एवं पशु पालन, तथा लखपति दीदी योजना के बारे में जानकारी प्रदर्शित की गई है। कृषि विभाग ने अपने स्टॉल में प्राकृतिक एवं जैविक खेती, सुपर फूड, मिलेट्स, ड्रैगन फ्रूट, और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि का प्रदर्शन किया है। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों और बस्तियों में आवास, पेयजल, बिजली, पहुंच मार्ग, संचार सुविधा, आंगनवाड़ी केंद्र, और सामुदायिक भवन के माध्यम से पहुंचाए गए लाभों को प्रदर्शित किया जाएगा। संत रविदास हस्तशिल्प केंद्र छतवई में जिला खनिज मद से काष्ठ शिल्प दरी, कालीन, और धातु शिल्प तैयार करने के लिए दिए गए प्रशिक्षण के पश्चात हितग्राहियों द्वारा तैयार उत्पादों का लाइव प्रदर्शन होगा।
समाचार
मुख्यमंत्री करेंगे विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन
24 अक्टूबर 2026 को 10:59 pm बजे
