राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशामुक्त समाज का संदेश लेकर मध्य प्रदेश पुलिस का 7 सदस्यीय बाइक राइडर्स दल भोपाल से रवाना हुआ। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने लाल परेड ग्राउंड पर हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। यह राष्ट्रव्यापी बाइक रैली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के समन्वय में आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न राज्यों के पुलिस राइडर्स शामिल हैं, जो लगभग 2,500 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। यह दल 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर पहुंचेगा और 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह एवं परेड में भाग लेगा। रैली का मुख्य संदेश ‘फ़िघ्त अगैन्स्त द्रुग्स’ है, जिसके माध्यम से प्रतिभागी युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।
समाचार
नशामुक्ति का संदेश लेकर बाइक दल रवाना
22 अक्टूबर 2026 को 11:08 pm बजे
नशामुक्ति का संदेश लेकर बाइक दल रवाना
