पन्ना में नाबालिग आदिवासी किशोरी के गर्भपात से जुड़े मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिला मुख्यालय स्थित मस्कट हॉस्पिटल का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। जांच में नियमों के उल्लंघन और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। प्रबंधन का जवाब संतोषजनक नहीं था। यह मामला 19 जुलाई 2026 की रात का है, जब 18 वर्ष से कम उम्र की एक आदिवासी किशोरी को मस्कट हॉस्पिटल लाया गया था। अस्पताल में गर्भसमापन की प्रक्रिया की गई। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए, जिसमें पाया गया कि आवश्यक अनुमति से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया गया था।
समाचार
नाबालिग के गर्भपात मामले में पन्ना के मस्कट हॉस्पिटल का पंजीयन निरस्त
25 अक्टूबर 2026 को 11:54 pm बजे

नाबालिग के गर्भपात मामले में पन्ना के मस्कट हॉस्पिटल का पंजीयन निरस्त
