मध्य प्रदेश सरकार स्कूलों और कॉलेजों में भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना शुरू करने जा रही है। यह पहल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से करीब डेढ़ महीने पहले शुरू की जा रही है। मोहन यादव सरकार का यह कदम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने और उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने के उद्देश्य से उठाया गया है। राज्य सरकार इस प्राचीन अवधारणा को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से मजबूती के साथ जोड़ने की पूरी तैयारी कर रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित न रखना है। छात्रों को कला, संगीत, साहित्य, तर्कशास्त्र, युद्ध कौशल और व्यवहारिक जीवन मूल्यों से भी जोड़ने का प्रावधान किया गया है।
समाचार
मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना शुरू
खास रिपोर्ट26 जुलाई 2026 को 6:00 am बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया