मेले में भजन संध्या व अन्य धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने से श्रद्धालु निराश हुए
फूलियाकलां के धनोप माताजी मंदिर में दुर्गाष्टमी पर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं, जिन्हें संभालने के लिए पुलिस बल तैनात था। सप्तमी की रात को मंदिर के पट रातभर खुले रखे गए, जिससे भक्तों को दर्शन का अवसर मिला। मंदिर में माता की फूल-पत्ती का विशेष महत्व है, जिसे श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक चढ़ाते हैं। पुजारी प्रदीप पंडा ने बताया कि मंदिर कमेटी द्वारा इस बार भजन संध्या व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया, जिससे कई श्रद्धालु निराश हुए। उन्होंने मेले में रोशनी, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने की मांग की।

