सीहोर जिले में मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के मार्गदर्शन में आर्य समाज की नई जिला कार्यकारिणी का आधिकारिक गठन किया गया है। इस गठन सभा के प्रधान प्रकाश आर्य, महामंत्री अतुल वर्मा, संभागीय उपप्रधान दिनेश वाजपेई और संभागीय उपमंत्री अमर प्रकाश सक्सेना के निर्देशन में संपन्न हुआ। नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनसे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाई गई नई जिला कार्यकारिणी में जिला प्रभारी के तौर पर आचार्य विजय राठौर को नियुक्त किया गया है। पुरोहित संदीप आर्य को जिला सह प्रभारी, आर्य भरत मुकाती को जिला प्रचार मंत्री, हर्ष राठौर को जिला कार्यालय मंत्री, डॉ. ब्रजेश झलावाया को जिला बौद्धिक अध्यक्ष और संतोष सिंह आर्य को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसीलवार जिम्मेदारियों का भी निर्धारण किया गया है। बुधनी तहसील में लखन लाल राठौर प्रभारी और सृष्टि आर्या सह प्रभारी होंगे। आष्टा में मुकेश कुमार आर्य प्रभारी, सुनील कुमार आर्य सह प्रभारी और राम सिंह आर्य प्रचार मंत्री बनाए गए हैं। जावर तहसील की जिम्मेदारी बाबू लाल सोनी प्रभारी, कोक आर्य सह प्रभारी और मोहन भावसार को प्रचार मंत्री के रूप में सौंपी गई है।
समाचार
सीहोर जिले में आर्य समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, आचार्य विजय राठौर बने जिला प्रभारी
23 अक्टूबर 2026 को 11:03 pm बजे
सीहोर जिले में आर्य समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, आचार्य विजय राठौर बने जिला प्रभारी
साझा करेंWhatsApp
