समितियों के उन्नयन, संवाद कौशल और दस्तावेजीकरण पर प्रशिक्षण
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के तहत प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम बनगांव में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, जिला समन्वयक अखिलेश जैन और विकासखंड समन्वयक दिलीप आठनेरे के मार्गदर्शन में सेक्टर क्रमांक-1 की विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत से हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उद्देश्यों, लक्ष्यों और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। नवांकुर संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार मानकर ने प्रस्फुटन समितियों को स्वयंसेवी संगठनों के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे ये समितियां और अधिक सशक्त होकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

