साइबर ठगी पीड़ितों को त्वरित राहत और राशि वापसी के लिए बैंकों को निर्देश
मुख्य सचिव महोदय द्वारा प्रदेश में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ितों को त्वरित राहत देने और ठगी की राशि लौटाने की व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके लिए मनीरेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) और ग्रीवेंस रिड्रेसल मॉड्यूल (GRM) की प्रगति और प्रदेशव्यापी क्रियान्वयन पर बैठक हुई। बैठक में MRM और GRM पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, उनके निराकरण की स्थिति और बैंकों की कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य सचिव महोदय ने साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शिकायतों पर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
