शाहपुरा में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, 28 और 30 अक्टूबर को होंगे मतदान
शाहपुरा में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सभागार में रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव 28 अक्टूबर को होंगे, जबकि सरपंच और पंच के चुनाव 30 अक्टूबर को संपन्न कराए जाएंगे। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। शाहपुरा की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 81 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 68,101 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
