जापान में आयोजित 2026 एशियाई खेलों में मध्य प्रदेश की शूटिंग खिलाड़ी नीरू ढांडा ने ट्रैप शूटिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वह इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं, कुल तीन पदक जीते
मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नीरू ढांडा ने आइची-नागोया (जापान) में आयोजित 2026 एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में कुल तीन पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नीरू ढांडा से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। उन्होंने ट्रैप शूटिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस सफलता के साथ वह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। मंत्री सारंग ने नीरू की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट लगन का परिणाम है।
