संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हर नागरिक के सम्मान, अधिकार और समानता की पहचान है, यह बात राहुल सिंह ने कही। वह शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में आयोजित दो दिवसीय संविधान दिवस समारोह के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने कहा कि संविधान हमें अधिकार देने के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराता है। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान के महत्व और उसकी मूल भावना को स्मरण करते हुए की गई। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने भारतीय संविधान की विशेषताओं, लोकतांत्रिक व्यवस्था और मौलिक अधिकारों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने नागरिक कर्तव्यों और सामाजिक समानता के विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। भाजपा के युवा नेता धर्मेन्द्र माहेश्वरी और संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने भी इस अवसर पर संबोधित किया। दोनों ने कहा कि संविधान दिवस केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की व्यवस्था बनाने वाली विभूतियों के योगदान को याद करने का अवसर है। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्श भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं।
समाचार
सैकड़ाखेड़ी के संकल्प केन्द्र में दो दिवसीय संविधान दिवस शुरू हुआ
26 नवंबर 2026 को 11:23 pm बजे
सैकड़ाखेड़ी के संकल्प केन्द्र में दो दिवसीय संविधान दिवस शुरू हुआ
