सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद पीजी महाविद्यालय, सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की बालक एवं बालिका इकाइयों तथा शासकीय विधि महाविद्यालय ने 15 अक्टूबर को ग्राम बिजौरी में एक दिवसीय ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों ने पौधरोपण, स्वच्छता सर्वेक्षण, नशामुक्ति जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और ग्राम भ्रमण जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी।
समाचार
सीहोर: एनएसएस इकाइयों ने बिजौरी में आयोजित किया ग्रामीण सेवा शिविर
15 अक्टूबर 2026 को 11:22 pm बजे

सीहोर: एनएसएस इकाइयों ने बिजौरी में आयोजित किया ग्रामीण सेवा शिविर
साझा करेंWhatsApp
