मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को बधाई दी है। उन्होंने पुरुषों के शॉट पुट फ़्53 इवेंट में 8.16 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले आयुष वर्मा को खास तौर पर सराहा। मुख्यमंत्री ने पुरुषों की हाई जंप त्64 स्पर्धा में अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखने वाले एथलीट प्रवीण कुमार को भी बधाई दी। प्रवीण ने 2.05 मीटर के नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ यह उपलब्धि हासिल की। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुषों के शॉट पुट फ़्46 इवेंट में सचिन खिलारी को उनके सीज़न के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (15.87 मीटर) के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुषों की हाई जंप त्64 स्पर्धा में बंटी को भी शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने 1.92 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता।
समाचार
मुख्यमंत्री यादव ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को दी बधाई
21 अक्टूबर 2026 को 10:46 pm बजे
