राजधानी भोपाल में कमला पार्क स्थित मस्जिद फ़ैज़ बहादुर परिसर की पहली मंजिल पर रविवार से ‘न्यायधारा’ कार्यक्रम के तहत एक नया मध्यस्थता केंद्र शुरू किया गया है। यह केंद्र उन जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खोला गया है जो सरकारी योजनाओं की जानकारी न होने या दस्तावेजी प्रक्रिया में उलझने के कारण उनका लाभ नहीं उठा पाते। इसके अलावा, पारिवारिक विवादों और कानूनी मामलों में भी लोगों को समाधान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। एमपी एमएमएऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि नबील ने बताया कि उनकी संस्था ह्यूमन वेलफेयर और एजुकेशन के क्षेत्र में काम कर रही है। इसी दिशा में ‘न्यायधारा’ कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। यह संस्था लोगों और सरकारी योजनाओं के बीच एक सेतु का काम करेगी, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में सहायता मिल सके।
समाचार
भोपाल में 'न्यायधारा' मध्यस्थता केंद्र का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा
25 अक्टूबर 2026 को 11:53 pm बजे
भोपाल में 'न्यायधारा' मध्यस्थता केंद्र का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा
