भोपाल में कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में नवचेतना कार्यक्रम पर सुपरवाइजर की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई
भोपाल जिले में नवचेतना कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर संचालन के लिए सुपरवाइजर की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सीडीपीओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण की शुरुआत बाल मेले के आयोजन और प्रदर्शन से हुई। बाल मेले के माध्यम से अधिकारियों और सुपरवाइजर को विभिन्न गतिविधियों और विकास के अलग-अलग आयामों से परिचित कराया गया। इसमें जन्म से 3 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास में खेल और गतिविधियों की उपयोगिता को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर स्तुति और अरविंद सिंह ने निर्धारित सत्रों के अनुसार विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान गतिविधियों के डेमो और व्यावहारिक अभ्यास से नवचेतना कार्यक्रम की अवधारणा और उद्देश्य समझाए गए। प्रशिक्षण में आदर्श माता की भूमिका और माता समूह को सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई। माता समूह की नियमित बैठक और सुपरवाइजर की भूमिका पर भी जानकारी दी गई। प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट के जरिए प्रशिक्षण से पहले और बाद में प्रतिभागियों के ज्ञान का आकलन किया गया। गतिविधियों का प्रदर्शन और व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। सेक्टर मीटिंग की कार्ययोजना पर विशेष चर्चा हुई। नवचेतना कार्यक्रम के लिए दो घंटे की सेक्टर मीटिंग की योजना तैयार करने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति पर बात की गई। साथ ही कार्यक्रम को जिले में और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने तथा आगामी कार्ययोजना और रणनीति पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में सभी प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया। फीडबैक में प्रतिभागियों से पूछा गया कि उन्होंने क्या नया सीखा और उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण सीख क्या रही। यह भी जाना गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में इन जानकारियों का उपयोग कैसे करेंगी। बाल मेले के प्रदर्शन, सहभागितापूर्ण गतिविधियों, चर्चा, डेमो और अनुभव साझा करने के माध्यम से प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सुपरवाइजर की समझ और क्षमता को मजबूत करना था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर मार्गदर्शन देना भी इस प्रशिक्षण का लक्ष्य रहा। सेक्टर मीटिंग के माध्यम से नवचेतना कार्यक्रम को जिले में अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की योजना बनाई गई। प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला का समापन इसी उद्देश्य के साथ हुआ।

