समाचार
मकान-खेत उजाड़ने से नाराज आदिवासियों का भोपाल तक मार्च
15 अक्टूबर 2026 को 11:22 pm बजे
Opening page
Preparing your workspace...
समाचार
सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में वन विकास निगम की कार्रवाई से हजारों आदिवासी सड़कों पर उतर आए हैं। निगम ने यहां आदिवासियों के मकान तोड़े और उनके खेत बर्बाद कर दिए, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इस अन्याय के विरोध में न्याय की गुहार लगाने के लिए हजारों की संख्या में आदिवासी सड़कों पर उतर आए हैं। इन प्रभावित आदिवासियों ने सीहोर से अपनी आवाज सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए राजधानी भोपाल की ओर एक विशाल पैदल पदयात्रा का आगाज कर दिया है। पदयात्रा के दौरान आदिवासी हाथों में तख्तियां और बैनर लिए नजर आए, जिन पर उनकी मांगों और सरकार से न्याय की गुहार से जुड़े नारे लिखे हुए थे।
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया