भक्तों का दावा है कि प्रतिमा में दरारें आने लगी हैं और प्लास्टर उखड़ रहा है
खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा एक बार फिर चर्चा में है। मंदिर से जुड़े भक्तों ने दावा किया है कि प्रतिमा में दरारें आने लगी हैं। इससे श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है। बजरंग दल से जुड़े शालू यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन बार-बार प्रतिमा को हटाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन खड़े हनुमानजी की प्रतिमा की कई बार स्कैनिंग करा चुका है। भक्तों ने साफ कहा है कि प्रतिमा को कहीं और स्थापित करने की कोशिश हुई तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। मंदिर का मुख्य ढांचा गिराए जाने के बाद प्रतिमा की स्थिति प्रभावित होने का दावा किया गया है। शालू यादव के अनुसार प्रतिमा के पीछे कई जगह प्लास्टर उखड़ने लगा है और दरारें दिखाई दे रही हैं। मंदिर का मूल ढांचा हटाए जाने के बाद भी प्रतिमा उसी स्थान पर टेंट के नीचे विराजमान है। शालू यादव ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। भक्तों ने प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने पर सहमति नहीं दी है। इसके बावजूद प्रशासन बार-बार प्रतिमा को हटाने का प्रयास कर रहा है। मंदिर का मुख्य ढांचा हटाए जाने के तीन महीने बाद रविवार सुबह करीब 6 बजे प्रशासनिक टीम विशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ मंदिर पहुंची।
