जिला अस्पताल का मुख्य गेट 24 घंटे खुला रहता है, सिविल सर्जन पटेल ने बताया
सिविल सर्जन जिला अस्पताल प्रहलाद पटेल ने बताया कि जिला अस्पताल का मुख्य गेट 24 घंटे खुला रहता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी समय अस्पताल में प्रवेश मिलता है। मेडिकल स्टोर्स के सामने स्थित गेट अस्पताल के निर्धारित समय में मरीजों एवं आमजन के आने-जाने के लिए खोला जाता है। यह व्यवस्था अस्पताल परिसर में आवागमन को नियंत्रित रखने में मदद करती है। सिविल सर्जन ने कहा कि इस व्यवस्था से किसी को परेशानी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा की दृष्टि से गेट व्यवस्था आवश्यक है। अस्पताल परिसर में सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन बनाए रखना सभी के हित में है।
