भोपाल: ट्रेन नंबर 12214 दिल्ली सराय रोहिल्ला–यशवंतपुर एसी दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर घटित हुई, जहाँ चेन पुलिंग के बाद यात्रियों और पैंट्री वेंडर्स के बीच जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि पैंट्री कर्मचारियों ने कुछ यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारकर उनके साथ मारपीट की, जिससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रेन में पैंट्री कर्मचारियों और यात्रियों के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी। इसके बाद रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही हंगामा मच गया। यात्रियों का आरोप है कि इस दौरान पैंट्री वेंडर्स ने कुछ लोगों को ट्रेन से उतारकर उनके साथ हाथापाई की। इस घटना के दौरान मौके पर केवल एक महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी देखी गई। केवल एक महिला पुलिसकर्मी का होना यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ाता है और यह सवाल भी उठाता है कि विवाद के समय पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद क्यों नहीं था। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठते सवाल इस घटना ने चलती ट्रेन में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच ऐसे विवाद और मारपीट की घटनाओं ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवालिया निशान लगा दिए हैं। हालांकि, इस पूरी घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। विवाद की वजह, मारपीट में कितने यात्री घायल हुए और रेलवे पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इस संबंध में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
समाचार
दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों से मारपीट, रेलवे सुरक्षा पर सवाल
21 अक्टूबर 2026 को 10:46 pm बजे

दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों से मारपीट, रेलवे सुरक्षा पर सवाल
साझा करेंWhatsApp
