श्योपुर जिले के गसवानी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में राकेश धाकड़ (50) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी दो बेटियां, कृतिका (18) और साध्वी (19), गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना सुबह करीब 8:30 बजे शिवरा मोड़ पर हुई। टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
समाचार
श्योपुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
22 अक्टूबर 2026 को 11:08 pm बजे
