मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सरकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक चुनौतियों पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सरकार को समझाना और मनाना आसान काम नहीं है। सरकारी व्यवस्था में कई तरह की उलझनें हैं। उन्होंने संतोष जताया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद नवाचार और शोध से जुड़े प्रकल्प धरातल पर उतर रहे हैं। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद मैपकास्ट परिसर में देश की तीसरी अत्याधुनिक डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला का लोकार्पण कर रहे थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह सुरेश सोनी भी मौजूद थे। इस दौरान कॉफी टेबल बुक महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम का विमोचन भी किया गया।
समाचार
भोपाल में देश की तीसरी ल्यूमिनेसेंस डेटिंग लैब का लोकार्पण
23 नवंबर 2026 को 10:46 pm बजे

भोपाल में देश की तीसरी ल्यूमिनेसेंस डेटिंग लैब का लोकार्पण
