विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
विदेश मंत्रालय भारत सरकार ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे विदेशों में रोज़गार और निवास वीज़ा दिलाने के नाम पर सोशल मीडिया पर सक्रिय फ़र्ज़ी वीज़ा एवं माइग्रेशन एजेंसियों से पूरी तरह सतर्क रहें। मंत्रालय ने यह एडवाइजरी अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई एवं उत्तरी अमीरात स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास (कॉन्सुलेट जनरल) को भारतीय नागरिकों से ऐसी कई शिकायतों के मिलने के बाद जारी की है। इन शिकायतों में भारत से बाहर, विशेषकर संयुक्त अरब अमीरात में संचालित निजी एजेंसियों द्वारा धोखाधड़ी किए जाने के मामले सामने आए हैं। ये एजेंसियाँ सोशल मीडिया पर आकर्षक देकर विभिन्न देशों में नौकरी या निवास वीज़ा दिलाने का झूठा दावा करती हैं। आवेदकों से भारी शुल्क वसूलने के बाद न तो कोई वीज़ा या सेवा प्रदान की जाती है और न ही धनराशि लौटाई जाती है। इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल सोशल मीडिया विज्ञापनों के आधार पर कोई निर्णय न लें और भारत के बाहर से काम कर रही निजी एजेंसियों पर गहन जाँच-पड़ताल के बिना भरोसा न करें। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि वीज़ा जारी करने का संपूर्ण अधिकार केवल संबंधित देश की सरकार का होता है और कोई भी एजेंसी इसकी गारंटी नहीं दे सकती। इसलिए, नागरिकों को परामर्श दिया गया है कि वे जिस देश में जाने की योजना बना रहे हैं, भारत स्थित उस देश के दूतावास अथवा वाणिज्य दूतावास से वीज़ा की आवश्यक औपचारिकताओं, आवेदन प्रक्रिया और वैध तरीकों की सीधे पुष्टि करें। किसी भी एजेंसी द्वारा वीज़ा दिलाने के मात्र वादे के आधार पर कोई भुगतान न किया जाए।
नागरिकों को परामर्श दिया गया है कि वे जिस देश में जाने की योजना बना रहे हैं, भारत स्थित उस देश के दूतावास अथवा वाणिज्य दूतावास से वीज़ा की आवश्यक औपचारिकताओं, आवेदन प्रक्रिया और वैध तरीकों की सीधे पुष्टि करें। किसी भी एजेंसी द्वारा वीज़ा दिलाने के मात्र वादे के आधार पर कोई भुगतान न किया जाए, क्योंकि वीज़ा जारी करने का संपूर्ण अधिकार केवल संबंधित देश की सरकार का होता है और कोई भी एजेंसी इसकी गारंटी नहीं दे सकती। वीज़ा से संबंधित प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय हमेशा संबंधित देश की सरकारी अथवा दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। विदेश मंत्रालय भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को विदेशों में रोज़गार और निवास वीज़ा दिलाने के नाम पर सक्रिय फ़र्ज़ी वीज़ा एवं माइग्रेशन एजेंसियों से सतर्क रहने की सलाह दी है। यह एडवाइजरी अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई एवं उत्तरी अमीरात स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास (कॉन्सुलेट जनरल) को भारतीय नागरिकों से प्राप्त कई शिकायतों के बाद जारी की गई है। इन शिकायतों में भारत से बाहर, विशेषकर संयुक्त अरब अमीरात में, संचालित निजी एजेंसियों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी का उल्लेख है। ये एजेंसियां सोशल मीडिया पर आकर्षक देकर विभिन्न देशों में नौकरी या निवास वीज़ा दिलाने का झूठा दावा करती हैं।
