मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इन दिनों निम्नदाब के गैर-घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं के परिसरों में विद्युत भार (लोड) में वृद्धि के मामलों की जांच के लिए एक सघन अभियान चला रही है। कंपनी उपभोक्ताओं को स्वेच्छा से अपने विद्युत भार में वृद्धि कराने के लिए जागरूक कर रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे कंपनी के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर भार वृद्धि करा लें। बिजली कंपनी में नया कनेक्शन लेते समय आवेदक के परिसर के लोड सर्वे के आधार पर भार निर्धारित किया जाता है, जिसे संयोजित भार कहते हैं।
समाचार
अनधिकृत विद्युत भार वृद्धि पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना
22 अक्टूबर 2026 को 11:08 pm बजे
