वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने दीपावली एवं आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में हुई इस बैठक में उन्होंने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अति। पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर, अति। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेश सिंह बघेल, सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन, सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार, सीएसपी ग्वालियर कृष्ण पाल सिंह, सीएसपी मुरार संदीप बांगरे, डीएसपी अपराध मनीष यादव सहित शहर के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ग्वालियर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैल्शियम कार्बाइड, गन, कार्बाइड लैंप और इनसे संबंधित सामग्री के साथ-साथ पटाखों के अवैध भंडारण, खरीद-बिक्री और सप्लाई पर सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में हार्डवेयर दुकानों की चेकिंग करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कहीं भी कैल्शियम कार्बाइड की अनधिकृत बिक्री न हो। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
समाचार
कैल्शियम कार्बाइड व पटाखों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
23 अक्टूबर 2026 को 11:03 pm बजे

कैल्शियम कार्बाइड व पटाखों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
साझा करेंWhatsApp
