नई नीति से प्रदेश का मत्स्य उत्पादन जल्द दोगुना कर दिया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नई एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत प्रदेश का मत्स्य उत्पादन जल्द दोगुना कर दिया जाएगा। इससे मत्स्य उत्पादकों, विक्रेताओं और मछली पालन से जुड़े सभी लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार मध्य प्रदेश में नई नीली क्रांति लाने को तैयार है। मप्र की जल संपदा को निवेश, नवाचार और निर्यात से जोड़कर हम मध्य प्रदेश को मत्स्य पालन में देश का अग्रणी केंद्र बनाएंगे। उपलब्ध अथाह जलराशि का बेहतर प्रबंधन कर जलचरों का संरक्षण भी किया जा रहा है।
