एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह एवं मेरा युवा भारत (माय भारत) के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना और नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। दमोह के सांसद राहुल सिंह लोधी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं के साथ नशामुक्त भारत की थीम पर संवाद करते हुए नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति उन्हें जागरूक रहने और समाज को नशे से मुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ और सशक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में अमूल्य योगदान दे सकते हैं। सांसद राहुल सिंह लोधी ने युवाओं से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एक नशामुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र का आधार बनता है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जिला युवा अधिकारी अनुज प्रताप सिंह तोमर, विश्वविद्यालय के कुलगुरु पवन जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, यूथ आइकन तनिष्का सुलाखे, कृष्णा पटेल, भरत यादव, मेरा युवा भारत के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक तेज खान और विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम प्रभारी संदीप जैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के युवा और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
समाचार
सांसद लोधी ने युवाओं से किया संवाद, नशामुक्त भारत का संकल्प
24 अक्टूबर 2026 को 11:00 pm बजे
सांसद लोधी ने युवाओं से किया संवाद, नशामुक्त भारत का संकल्प
साझा करेंWhatsApp
