जल संरक्षण के प्रयास जब आजीविका के नए अवसरों से जुड़ते हैं, तो किसानों के लिए समृद्धि के रास्ते खुलने लगते हैं। बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड के कृषक विनोद उर्फ परसराम मरावी ने बलराम तालाब के माध्यम से इसे साबित कर दिखाया है। कृषि विभाग के सहयोग से वर्ष 2023-24 में उनके खेत में बने इस तालाब ने वर्षा जल संरक्षण और सिंचाई की सुविधा बढ़ाने के साथ मत्स्य पालन से अतिरिक्त आय का अवसर भी दिया है। परंपरागत रूप से खेती कर रहे कृषक मरावी के पास 6.478 हेक्टेयर कृषि भूमि है। वर्षा पर निर्भरता, अनियमित बारिश और सिंचाई के लिए पानी की कमी के कारण उन्हें खेती में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जल संकट का असर उत्पादन और आय बढ़ाने के प्रयासों पर भी पड़ता था, ऐसे में आय का अतिरिक्त साधन विकसित करना आवश्यक था।
समाचार
बलराम तालाब से बदली किसान की तस्वीर: मत्स्य पालन से हर साल एक लाख की अतिरिक्त आय
22 अक्टूबर 2026 को 11:08 pm बजे

बलराम तालाब से बदली किसान की तस्वीर: मत्स्य पालन से हर साल एक लाख की अतिरिक्त आय
साझा करेंWhatsApp
