शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी। रविवार सुबह 11.55 बजे से पूर्णिमा शुरू होकर अगले दिन सुबह 9.41 बजे तक रहेगी। ज्योतिषी पं. दशरथ नंदन द्विवेदी के अनुसार, यह पर्व रात में चंद्रमा को देखकर मनाया जाता है, जो अपनी सोलह कलाओं में युक्त होता है। यह नजारा दिन में नहीं दिखता, इसलिए इसे रविवार रात में ही मनाएंगे। शहर के मां सर्वमंगला मंदिर, मां भवानी मंदिर, सप्तदेव मंदिर और लक्ष्मीनारायण मंदिर में प्रभु का श्रंगार कर शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। शिव औषधालय में हर साल की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा पर दमा व श्वास रोगियों को नि:शुल्क दवा दी जाएगी।
समाचार
शरद पूर्णिमा आज रात, पूर्ण चंद्रमा का होगा दर्शन
25 अक्टूबर 2026 को 11:54 pm बजे
