मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग और आगर-मालवा के जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ बगलामुखी मंदिर परिसर, नलखेड़ा में 'शक्ति पर्व' का आयोजन बुधवार की रात्रि में किया। इस आयोजन में संस्कृति विभाग द्वारा आमंत्रित कलाकारों ने भक्ति गायन और नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर समां बांधा। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की ओर से मोक्ष बैंड, भोपाल के सुनील पाण्डेय और उनके साथी कलाकारों ने लोक भक्ति गायन प्रस्तुत किया। वहीं, भोपाल की प्रियंका जोशी और उनके साथी कलाकारों के दल ने माँ आदिशक्ति पर आधारित एक आकर्षक नृत्य नाटिका का मंचन किया। कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने के लिए भोपाल की भारती विश्वनाथन और उनके साथी कलाकारों ने भी भक्ति गायन की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने देवी आराधना पर आधारित भजनों और गीतों का गायन कर देर रात तक उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए देवी आराधना पर आधारित भजन और गीतों ने श्रद्धालुओं के मन को मोह लिया। उपस्थित दर्शकों और श्रद्धालुओं ने कलाकारों के प्रदर्शन की खूब सराहना की और करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया। नृत्य नाटिका को भी विशेष रूप से सराहा गया। इस 'शक्ति पर्व' में बड़ी की संख्या में श्रद्धालुओं और आमजन ने भाग लिया। यह आयोजन माँ बगलामुखी के पावन अवसर पर भक्ति और संस्कृति के संगम के रूप में संपन्न हुआ।
समाचार
नलखेड़ा में 'शक्ति पर्व' संपन्न, भक्ति गायन और नृत्य नाटिका से सराबोर रहा माहौल
15 अक्टूबर 2026 को 11:22 pm बजे

नलखेड़ा में 'शक्ति पर्व' संपन्न, भक्ति गायन और नृत्य नाटिका से सराबोर रहा माहौल
साझा करेंWhatsApp
