इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026 में 20.11.2026 को सम्मान दिया गया
मगरपाठ ईको जंगल कैंप को इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2026 में ‘फ्यूचर फॉरवर्ड डेस्टिनेशन’ श्रेणी में सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मगरपाठ ईको जंगल कैंप को सीहोर जिले में मिला है, जो ईकोपर्यटन विकास बोर्ड के अंतर्गत आता है। पुरस्कार मेघालय के शिलांग में 20.11.2026 को आउटलुक रेस्पोंसिबल टूरिज्म द्वारा आयोजित समारोह में दिया गया। यह कैंप चारों ओर से हरे-भरे जंगलों और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है। सीहोर जिले में पदमश्री डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर टाइगर रिज़र्व, रातापानी के बफर क्षेत्र के समीप कोलार बांध के किनारे यह स्थित है। यहां का मनोरम रिवर साइड व्यू, प्राकृतिक वनस्पति, वन्यजीव और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। मध्य प्रदेश ईकोपर्यटन विकास बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल. कृष्णमूर्ति ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मगरपाठ ईको जंगल कैंप का विकास कार्य तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. समीता राजोरा के मार्गदर्शन में किया गया था। इसी मार्गदर्शन में मगरपाठ को सामुदायिक सहभागिता आधारित ईकोपर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया गया। यहां स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ईकोपर्यटन समिति का गठन किया गया है।
